Move to Jagran APP

अन्य राज्यों की मंडियों में बढ़ी शिमला के सेब की मांग

जागरण संवाददाता शिमला मौसम के साफ होने के बाद अब हिमाचल की नकदी फसल सेब के दाम में भी

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:16 AM (IST)
अन्य राज्यों की मंडियों में बढ़ी शिमला के सेब की मांग
अन्य राज्यों की मंडियों में बढ़ी शिमला के सेब की मांग

जागरण संवाददाता, शिमला : मौसम के साफ होने के बाद अब हिमाचल की नकदी फसल सेब के दाम में भी स्थिरता आई है। अन्य राज्यों में सेब की मांग में कुछ बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह सेब के प्रति बॉक्स में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में रॉयल सेब का 26 किलो का बॉक्स 2300 रुपये तक बिका, जोकि पिछले सप्ताह 1800 से 2000 के बीच बिक रहा था। मंडी के आढ़तियों के अलावा शिमला के सेब को सबसे ज्यादा दाम मुंबई, कोलकाता से आए आढ़तियों से ही मिल रहे हैं।

loksabha election banner

अन्य राज्यों की मंडियों में शिमला के सेब की मांग बढ़ गई है। आढ़तियों का तर्क है कि शिमला के सेब को काफी दिन रखा जा सकता है। यही कारण है कि मंडियों में इसकी मांग बढ़ गई है। हालांकि अभी तक आढ़ती मंडी की अव्यवस्था के कारण परेशान हैं। मंडी में जगह की कमी के कारण सेब लोड करने में समय अधिक लग रहा है। कुछ आढ़ती भट्ठाकुफर मंडी को छोड़ पराला और रोहडू मंडी से ही कारोबार कर रहे हैं। बीते दिनों मंडी में भूस्खलन होने के कारण काफी यार्ड दब गए थे। इस कारण मंडी साथ लगते मैदान में शिफ्ट की गई। यहां पर जगह की कमी के कारण आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। फल मंडी में पहुंच रहीं रोजाना 19 से 20 हजार पेटियां

शिमला के भट्ठाकुफर स्थित फल मंडी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से रोजाना 19 से 20 हजार पेटियां फल मंडी पहुंच रही हैं। इसके अलावा पराला मंडी में 35 हजार के करीब पेटियां पहुंच रही हैं। इस वर्ष मंडी में हुए भूस्खलन के कारण मंडी में यार्ड कम होने से मंडी में आवक कम है। मौसम खुलने के कारण शिमला के सेब को अच्छे दाम मिलना शुरू हुए हैं। अन्य राज्यों की मंडियों में शिमला के सेब की मांग बढ़ी है, ऐसे में दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।

नरेश शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.