सरकार से पूछे बिना खरीद लिए 15 करोड़ के सेब पौधे
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना अनुमति 15 करोड़ के सेब के पौ
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना अनुमति 15 करोड़ के सेब के पौधे खरीद लिए गए। अधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को पूछना भी गवारा नहीं समझा। इस खुलासे के बाद वर्तमान सरकार में बागवानी विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव व बागवानी मिशन के अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं। अभी भी बद्दी के कोल्ड स्टोर में पौने दो करोड़ के पौधे पड़े हैं।
तीन साल से चल रही 1134 करोड़ की बागवानी परियोजना में 2016 व 2017 के दौरान इटली से सेब के पौधे खरीदने की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स से अनुमति ली गई। 2018 में जयराम ठाकुर और महेंद्र सिंह ठाकुर से अनुमति लिए बिना ही सेब के 3,76,500 सेब के पौधे अप्रैल और मई में इटली से 400 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खरीदे गए। बिना जगह तैयार किए और उपलब्ध स्थान को जांचे इसी वर्ष 15 करोड़ रुपये के पौधेखरीदे गए। इनमें से पौने दो करोड़ के 45 हजार पौधे बद्दी के कोल्ड स्टोर में तीन माह से पड़े हैं। तीन साल के दौरान इटली से साढ़े सात लाख से अधिक सेब के पौधे खरीदे गए और इसमें से करीब तीन लाख पौधों के सूख जाने का अनुमान है। आखिर यह करीब 12 करोड़ रुपये जो बर्बाद हो गए हैं वह किसके खाते में जाएंगे यह सबसे बड़ा सवाल है।
----------
केवल परामर्श पर ही 91.86 करोड़ किए व्यय
परामर्श सेवाएं,राशि (करोड़ में),कार्य
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,24.50,फल उत्पादकता, फल, पौधशाला, जल प्रबंधन
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,14.35,बागवानों व उद्यमियों के प्रशिक्षण को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,5.25,शीत भंडारण, ग्रेडिंग व पैकिंग को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,13.50,मंडियों के आधुनिकीकरण को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,5.00,शीत भंडारण की स्थापना को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,26.07,सूचना एवं संचार प्रणाली विकसित करने को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,3.16,परियोजना के कार्यान्वय व समीक्षा को परामर्श
अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ,0.015,आंतरिक लेखा परीक्षा के लिए परामर्श
---------
मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री की अनुमति के बिना इस वर्ष अधिकारियों ने इटली से करोड़ों के सेब के पौधों की खरीद की है। इस संबंध में जांच की जा रही है। इटली से खरीदे गए सेब के पौधे तीन माह से बद्दी के कोल्ड स्टोर में पड़े हैं। करीब तीन लाख करीब पौधे सूख चुके हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। बागवानी विभाग के अधिकारी व फील्ड अधिकारी भी इस प्रोजेक्ट को देखेंगे।
-महेंद्र सिंह ठाकुर, बागवानी मंत्री।