अनुराग बताएंगे मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां
केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:24 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में पत्रकारों से सोमवार दोपहर बारह बजे बातचीत करेंगे। इस मौके पर वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। मोदी सरकार में मंत्री पद प्राप्त करने के बाद अनुराग ठाकुर का शिमला का पहला दौरा है। इस दौरान वह मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश को मिली केंद्रीय योजनाओं और सहायता की जानकारी देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें