Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'आपदा में केंद्र सरकार ने की भरपूर मदद', अनुराग ठाकुर ने PM मोदी की सराहना की

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सोमवार को हिमाचल प्रवास के दौरान कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सौ बार झूठ बोलने से भी झूठ झूठ ही रहेगा। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है इनका रोना बंद नहीं हुआ है।

    By Jagran News Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 30 Jan 2024 02:30 AM (IST)
    Hero Image
    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल आपदा पर पीएम मोदी की सराहना की (फाइल फोटो)

    जागरण संवादादाता, शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सोमवार को हिमाचल प्रवास पर हैं।

    अनुराग ठाकुर ने इस दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा के चुरुड़ और ज्वाल में टकारला और चिंतपूर्णी सेक्टर प्रभारियों संग बैठक की। इसके पश्चात अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के अंब स्थित बीडीसी चैंबर में बीडीसी सदस्यों संघ बैठक की।

    प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

    प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सौ बार झूठ बोलने से भी झूठ झूठ ही रहेगा। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, इनका रोना बंद नहीं हुआ है। उनकी पार्टी के अंदर उनके कार्यकर्ता रो रहे हैं कि उनकी अनदेखी हो रही है, सुनवाई नहीं हो रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके चुने हुए प्रतिनिधि उनकी अनदेखी किए जाने पर रो रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए मोदी सरकार ने तुरंत ही 1762 करोड़ रुपये की मदद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड के अन्तर्गत की।

    ग्राम सड़क योजना पर बोले अनुराग ठाकुर

    प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2700 करोड़ रुपए दिए हैं, 21 हजार से ज्यादा मकान दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मकान के लिए 1 लाख 50 हजार तो वहीं शहरी क्षेत्र में 1 लाख 85 हजार रुपए दिए गए हैं। मनरेगा के तहत गांव में रास्तों और सड़कों के निर्माण के लिए हजारों करोड़ रुपए मिले हैं।

    इसके अलावा सैकड़ों करोड़ रुपए फौरी मदद के तौर पर मिले थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनके मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है।

    आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मिलिंद देवड़ा और कई बड़े नेता जो केंद्र और राज्य में मंत्री रहें, उन्होंने आज कांग्रेस से किनारा किया है। आज कांग्रेस के सहयोगी दलों को भी लगता है कि अगर कांग्रेस के साथ रहे तो उनका खुद का वोट बैंक खिसक जाएगा। चाहे वह ममता बनर्जी हों या डीएमके या फिर महाराष्ट्र, सभी लोग इनसे किनारा कर रहे हैं। बंगाल में तो ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया।