अनुराग लोकसभा में भाजपा के सचेतक नियुक्त
जागरण संवाददाता, शिमला : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर को पार्टी में
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 10:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अनुराग ठाकुर को लोकसभा में भाजपा का सचेतक नियुक्त किया गया है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वह राकेश सिंह के स्थान पर सचेतक बनाए गए हैं। राकेश सिंह कुछ समय पहले पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें