भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बोले, अगस्त में आऊंगा हिमाचल
अमित शाह का शिमला दौरा जुलाई के पहले हफ्ते में होना था। उसके बाद इसी माह के अंतिम दिनों में कार्यक्रम प्रस्तावित था।
By BabitaEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 12:07 PM (IST)
शिमला, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिमला दौरे पर अब अगस्त में आएंगे। इस माह के अंत में आने का कार्यक्रम आगे टल गया है। इसके पीछे कारण ये है कि संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने राष्ट्रीय अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनसे हिमाचल दौरे पर आने के बारे में चर्चा हुई। लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया।
अमित शाह का शिमला दौरा जुलाई के पहले हफ्ते में होना था। उसके बाद इसी माह के अंतिम दिनों में कार्यक्रम प्रस्तावित था। अमित शाह को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
अभी भाजपा के पास चार लोकसभा सीटें हैं। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में भी चारों सीटें जीतना चाहती है। शिमला दौरे के दौरान अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें