गोशाला में सेवा कर रहे थे हिमाचल के डिप्टी CM, तभी बजी फोन की घंटी; दूसरी तरफ से बोले अमित शाह
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपना जन्मदिन गौशाला में सेवा करते हुए मनाया, तभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर बधाई दी।

मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई (जागरण फोटो)
HighLights
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गौशाला में सेवा कर जन्मदिन मनाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। जन्मदिन की सुबह गोशाला में सेवा, पशुओं के बीच समय और इसी दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह का फोन... हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन की शुरुआत कुछ इसी अंदाज में हुई।
शुक्रवार सुबह जब अमित शाह ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, उस समय अग्निहोत्री गोशाला में सेवा कार्य कर रहे थे।
शाह ने दी बधाई
अमित शाह ने फोन पर मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस आत्मीयता के लिए अग्निहोत्री ने उनका धन्यवाद किया और कहा, ''आप हर बार याद करते हैं।'' उप मुख्यमंत्री ने बातचीत का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। इस पर लोगों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
बता दें कि हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को शाह ने पिछली बार भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। वह हर साल उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं।
वहीं, मुकेश अग्निहोत्री जन्मदिवस पर पशुओं की सेवा करते हैं। उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ता से लेकर नेता जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
सीएम सुक्खू ने दी बधाई
वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में हमारे वरिष्ठ सहयोगी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
