Move to Jagran APP

ढोल-ढमाकों के साथ मुख्यालय पहुंचे मजदूर संघ के कार्यकर्ता

परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यालय में ढोल ढमाकेा के साथ प्रवेश किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:36 PM (IST)
ढोल-ढमाकों के साथ मुख्यालय
पहुंचे मजदूर संघ के कार्यकर्ता
ढोल-ढमाकों के साथ मुख्यालय पहुंचे मजदूर संघ के कार्यकर्ता

राज्य ब्यूरो, शिमला : परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निगम के पूर्व एमडी व धर्मशाला के निलंबित डीएम के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की। संघ के कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ मुख्यालय में प्रवेश किया।

loksabha election banner

उन्होंने जयराम सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने के मामले में निलंबित डीएम दलजीत सिंह के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। आरोप है कि अधिकारी ने 61 लाख की रिकवरी करने की बजाय लाइसेंसी को ही मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मांग की कि निगम के पूर्व एमडी व पूर्व वरिष्ठ निजी सचिव के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। शंकर के अनुसार इन्होंने महंगा फर्नीचर अपने पास रखा था। अब इसमें से कुछ सामान निगम के पास जमा भी करवा दिया गया है। इस मामले में सेवानिवृत्त वरिष्ठ निजी सचिव को नोटिस भी थमाया गया था। कांग्रेस से वसूला जाए रैलियों के लिए लगाई बसों का किराया

शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में कांग्रेस की रैलियों के लिए लगाई गई बसों का किराया भी कांग्रेस पार्टी से वसूला जाए। संगठन भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने का कार्य जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.