Move to Jagran APP

तीन राज्यों में जीत के बाद बदला राजनीतिक माहौल, हिमाचल में भी कांग्रेस जोश में

राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद देश में राजनीतिक माहौल बदल गया है, हिमाचल में भी कांग्रेस जोश में है।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 09:02 AM (IST)
तीन राज्यों में जीत के बाद बदला राजनीतिक माहौल, हिमाचल में भी कांग्रेस जोश में
तीन राज्यों में जीत के बाद बदला राजनीतिक माहौल, हिमाचल में भी कांग्रेस जोश में

शिमला, राज्य ब्यूरो। तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद देश में राजनीतिक माहौल बदला है। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस जोश में है। प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए लोकसभा चुनाव की पहली राजनीतिक परीक्षा चुनौतीपूर्ण होगी। भाजपा सरकार तबादलों के आरोपों से घिरी हुई है।

loksabha election banner

कांग्रेस ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए

वर्दी खरीदने में नाकाम रहने और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में घपला होने के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर कई तरह के मुद्दे हैं। हालांकि इस बार भाजपा के लिए वर्ष 2014 जैसी स्थिति नहीं है जब पार्टी ने यूपीए सरकार को हटाने के लिए हल्ला बोला था। इस बार जवाबदेही के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता की अपेक्षाओं का चुनाव में सामना करना पड़ेगा। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में हार-जीत को अलग बताया है।

लोकसभा चुनाव का अलग तरह से आकलन किया है। लेकिन चुनावी जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जोश में हैं। दोनों नेताओं ने प्रदेश की चारों सीटें जीतने का दम भरा है।  

देश में खत्म हुई मोदी लहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता जबकि भाजपा की नीतियों की हार हुई है। भाजपा राज में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे थे। यह साबित हो गया है कि कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है। राहुल गांधी की सोच व कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है। तीन बड़े राज्यों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर खत्म हो चुकी है। जनता महंगाई, बेरोजगारी व भाजपा के जुमलों से तंग है। 2019 के लोकसभा

चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाएगी। हिमाचल में कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अब वे और जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।

 -सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.