Move to Jagran APP

सियासी तपिश से शिमला में पार पाएंगी प्रियंका, राष्ट्रीय महासचिव का छराबड़ा में है आशियाना

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका ने अपना आशियाना बनाया है, प्रियंका का ये आशियाना उनके राजनीति में सक्रिय होने और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अब अहम भूमिका निभाएगा।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 08:58 AM (IST)
सियासी तपिश से शिमला में पार पाएंगी प्रियंका, राष्ट्रीय महासचिव का छराबड़ा में है आशियाना
सियासी तपिश से शिमला में पार पाएंगी प्रियंका, राष्ट्रीय महासचिव का छराबड़ा में है आशियाना

शिमला, राज्य ब्यूरो। संवेदनशील समय में कांग्रेस की राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा सियासी तपिश से पार पाने के लए ठंडक हिमाचल में पाएंगी। प्रियंका शिमला के निकट छराबड़ा में आशियाना बनाया है। यह उनका दूसरा घर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल को अपना दूसरा घर बता चुके हैं। प्रियंका वाड्रा के राजनीति में सक्रिय होने और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद छराबड़ा अब हिमाचल की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। छराबड़ा में प्रियंका का आशियाना राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र होगा।  

loksabha election banner

प्रियंका का हिमाचल से गहरा लगाव है। यही कारण है कि पंरपरागत पहाड़ी शैली में बने अपने दूसरे घर को देखने के लिए वह साल में आठ से दस बार शिमला आती हैं। अभी तक राजनीति में सक्रिय न होने के कारण प्रदेश के नेताओं से फासला रखने वालीं प्रियंका ने पिछले दौरे के दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स के साथ कई घंटे तक बातचीत की थी। इस दौरान प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा हुई थी।

प्रियंका अपने भाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी छराबड़ा लाई थीं। वह चार दिन बाद दिल्ली लौटी थीं। प्रियंका को महासचिव बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों को जीतने में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की बात कही है।

चारों लोकसभा सीटें जीतने में प्रियंका की भूमिका महत्वपूर्ण प्रियंका का हिमाचल से गहरा लगाव है। छराबड़ा में उनका दूसरा घर होने के कारण अब उनकी हिमाचल की राजनीति में सक्रियता बढे़गी। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गांधी परिवार का हिमाचल से लगाव रहा है। जवाहर लाल नेहरु का भी हिमाचल से गहरा लगाव रहा है तभी हिमाचल को पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया गया। छराबड़ा में प्रियंका का आवास अब राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र रहेगा।

- दीपक राठौर, समन्वयक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हिप्र

देशभर में मजबूत होगी कांग्रेस

देशभर में कांग्रेस अब और मजबूत होगा। प्रियंका वाड्रा का हिमाचल से गहरा लगाव है। यही कारण है कि हिमाचल में उन्होंने दूसरा घर बनाया है। वह लगातार छराबड़ा आती रहती हैं। वह युवक, युवतियों और हर वर्ग को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

-केहर सिंह खाची, छराबड़ा में प्रियंका के आवास के  केयर टेकर, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

प्रियंका के महासचिव बनने से कांग्रेसी खुश

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा के राष्ट्रीय महासचिव बनने से हिमाचल में भी पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने प्रियंका के सक्रिय राजनीति में प्रवेश पर प्रसन्नता जाहिर की है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र्र सिंह, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक दल सदस्य आशा कुमारी, सुजान सिंह पठानिया, राम लाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, सुखविंदर सुक्खू, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर, विक्रमादित्‍य सिंह, नंद लाल, राजेंद्र राणा, मोहन लाल बरागटा, विनय कुमार, इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष बुटेल, पवन काजल, सतपाल रायजादा, लखविंद्र सिंह राणा व अनिरुद्र्ध सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया है। प्रियंका गांधी को हर संभव सहयोग हिमाचल से दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए हर स्तर पर सक्रियता से काम होगा। प्रियंका दूरदर्शी सोच की धनी हैं। हिमाचल में निवास होने होने पर उनका राज्य के साथ गहरा नाता है। इसका लाभ प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रियंका की नियुक्ति का असर पड़ेगा। उन्होंने प्रियंका की नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन में और मजबूती आएगी। राज्य के सभी वरिष्ठ नेता मिलकर प्रदेश में संगठन को और मजबूत कर लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करवाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.