हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, दो जिलों के बदले DC; निवेदिता नेगी को लाहुल और किरण भड़ाना को बिलासपुर की कमान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए हैं। बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को एचआरटीसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
-1792865658518_m.webp)
हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल। फाइल फोटो
HighLights
बिलासपुर और लाहुल-स्पीति के उपायुक्त बदले गए।
राहुल कुमार को एचआरटीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
डॉ. यूनुस को तीन विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए हैं। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
वहीं, लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर का नया उपायुक्त लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहुल-स्पीति का उपायुक्त लगाया गया है।
सरकार ने सचिव स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) डा..यूनुस को सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री के सचिव व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आइएएस आशीष सिंहमार को मुक्त किया गया है।
