विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, अमित शर्मा बने कुल्लू के नए DC; सोनाक्षी तोमर को किन्नौर की कमान

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:52 AM (IST)

प्रदेश सरकार ने किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया है, जबकि सोनाक्षी सिंह तोमर किन्नौर की नई उपायुक्त होंगी।

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल। सांकेतिक फोटो

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. अमित कुमार शर्मा कुल्लू के नए उपायुक्त नियुक्त।

  2. सोनाक्षी सिंह तोमर किन्नौर की उपायुक्त बनीं।

  3. रेव पार्टी मामले के बाद हुए ये प्रशासनिक बदलाव।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश सरकार ने किन्नौर के जिला उपायुक्त 2016 बैच के आईएएस अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का जिला उपायुक्त लगाया है। वह एडीएम कम परियोजना निदेशक डीआरडीए कुल्लू को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

जबकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण सोनाक्षी सिंह तोमर को जिला उपायुक्त किन्नौर लगाया गया है।

रेव पार्टियों के मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत पूर्व जिला उपायुक्त को हटाना पड़ा था और एडीएम सुरजीत सिंह को कुल्लू के जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

उधर, जलशक्ति विभाग में मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन रोबिन दुबे को मंडी जोन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी

बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग ने दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए थे। पदभार का इंतजार कर रहे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया था।

वह पर्यटन विकास निगम कार्यालय धर्मशाला में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, इस पद पर तैनात 2017 बैच के आईएएएस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार को अगली तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया था।

आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा लंबे समय से पदभार मिलने के इंतजार में बैठे थे, उन्हें सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। टूरिज्म स्टेट हिमाचल में पर्यटन विकास निगम के एमडी का कार्यभार अहम है।