Move to Jagran APP

चेतावनी के बाद चेते जमाती

डीजीपी एसआर मरडी चेतावनी का तब्लीगी जमातियों पर काफी असर हुआ है। कानून के डर से जमाती और उनके स्वजन खुद पुलिस और प्रशासन के सामने आए हैं। दिल्ली गए 12 मरकजियों ने खुद खुलासा किया है। ये

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:57 PM (IST)
चेतावनी के बाद चेते जमाती
चेतावनी के बाद चेते जमाती

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसआर मरडी के चेतावनी के बाद तब्लीगी जमात के लोग चेतने लगे हैं। सोमवार को 12 नए जमातियों की पुलिस और प्रशासन ने पहचान की। इसके अलावा जमातियों के संपर्क में आए 52 लोग स्वयं या पंचायत प्रधानों की सूचना के बाद पुलिस के पास पहुंचे। सभी सेल्फ क्वारंटाइन पर है।

loksabha election banner

12 जमातियों पर पुलिस और प्रशासन से पहचान छिपाने पर मामले भी दर्ज किए गए। ये मार्च माह में दिल्ली में मरकज में गए थे। इनमें चार शिमला के नेरवा और आठ चंबा के चुवाड़ी के हैं। एसपी (कानून व्यवस्था) डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि इनके खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज नहीं हुआ है। रविवार को ही डीजीपी ने कहा गया था कि विदेश या निजामुद्दीन दिल्ली से आए जमाती पहचान सार्वजनिक नहीं करेंगे उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होगा। प्रदेश में अब तक दिल्ली से लौटे 329 जमातियों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन व क्वारंटाइन पर रखा गया है। अब थूकने वालों के खिलाफ भी होगा हत्या का केस

मरडी के मुताबिक प्रदेश में कोराना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति दूसरे पर थूकता है तो उसके खिलाफ भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज होगा। राज्य में ऐसी वारदात सामने आ चुकी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव महिला ने स्टाफ पर थूक दिया था। उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद से पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जमातियों के साथ सफर करने वाले बस यात्री करवाएं टेस्ट

डीजीपी ने कहा कि बद्दी के जिन तीन जमातियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए थे, वे दिल्ली से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में हिमाचल आए थे। पुलिस ने इन बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से क्वारंटाइन करने और कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है। बेशक उनमें लक्षण भी न आए हों। पुलिस कर्मी बरतें सावधनी

डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मी सावधानी बरतें। ड्यूटी के दौरान गाड़ियों को हाथ न लगाएं, क्योंकि इनमें वायरस ज्यादा समय तक रहता है। वाहनों की जांच करते समय यात्री के मोबाइल से बात न करें। घर जाने पर वर्दी को घर के बाहर ही निकाल दें। स्वजनों खासकर बुजुर्गो से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट और मास्क दिए गए हैं। अन्य को भी आवंटित दिए जाएंगे।

........

जमातियों की पहचान

पुलिस जिला, लोग

बद्दी,91

चंबा,45

बिलासपुर,16

कांगड़ा,40

मंडी,17

शिमला,23

सिरमौर,58

ऊना,39

कुल,329

.......

क‌र्फ्यू उल्लंघन पर 30 मामले, 21 गिरफ्तार

प्रदेश में लॉकडाउन और क‌र्फ्यू उल्लंघना के रविवार दोपहर बाद से सोमवार दोपहर तक 30 मामले दर्ज कर 21 लोगों की गिरफ्तार किया गए। अब तक कुल 453 मामले दर्ज कर 416 को गिरफ्तार किया गया है।

क‌र्फ्यू उल्लंघन के मामले

पुलिस जिला,केस,गिरफ्तार,कुल केस,कुल गिरफ्तार

बद्दी,02,00,02,05

बिलासपुर,02,01,46,56

चंबा,02,01,35,32

हमीरपुर,04,00,21,09

कांगड़ा,04,01,51,51

किन्नौर,00,00,07,06

कुल्लू,02,08,32,45

लाहुल,00,00,00,00

मंडी,06,00,89,29

शिमला,04,08,75,113

सिरमौर,01,01,23,25

सोलन,00,00,25,04

ऊना,03,01,25,20

कुल,30,21,453,416


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.