मुंबई से गिरफ्तार दो आरोपित पुलिस रिमाड पर
सेब बागवानों से लूट के मामले में स्टेट सीआइडी द्वारा मुंबई से गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर भेजा गया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : सेब बागवानों से लूट के मामले में स्टेट सीआइडी द्वारा मुंबई से गिरफ्तार दो आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमाड पर भेजा गया है। सोलन की एक अदालत ने जाच एजेंसी की माग पर रिमाड दिया है।
आरोप है कि आरोपित कारोबारी शेख शाकिर और सलीम हिमाचल के बागवानों के एक करोड़ 25 लाख रुपये डकार गए हैं। फरार दोनों आरोपितों को मालेगांव से पकड़ा गया था। इन्होंने जम्मू कश्मीर में सेब खरीदने के बाद आध्र प्रदेश व तमिलनाडु में काजू की खरीद में भी घपला किया है। उन्होंने सोलन और शिमला की पराला सब्जी मंडी में बागवानो व आढ़तियों की खून पसीने की कमाई हड़प ली थी। अन्य राज्यों की पुलिस को भी इनकी तलाश है। अब प्रभावितों से इनका आमना सामना करवाया जाएगा। एएसपी सीआइडी वीरेंद्र कालिया ने इसकी पुष्टि की है।