वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
ठियोग : उपमंडल ठियोग की देहा चौकी के तहत शुक्रवार देर रात बोलेरो कैंपर गाड़
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 07:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, ठियोग : उपमंडल ठियोग की देहा चौकी के तहत शुक्रवार देर रात बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 09ए-3926 दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे नरेंद्र कुमार (35) पुत्र जीतराम गांव किशोर, डाकघर देहा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। सभी लोग ढली सब्जी मंडी से सेब बेचकर देहा जा रहे थे। गाड़ी में बाकी तीन सवारों को मामूली चोटें आई हैं जिनका ठियोग के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जाच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें