हमीरपुर बाईपास पर ट्रस ब्रिज गिरने से हादसा, NHAI ने बताया मैकेनिकल फेल्योर
हमीरपुर बाईपास पर 90 मीटर लंबा ट्रस ब्रिज लॉन्चिंग के दौरान मैकेनिकल फेल्योर के कारण गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

एनएचएआई ने हमीरपुर बाइपास पर टूटे ट्रस ब्रिज को बताया मैकेनिकल फेल्योर।
HighLights
हमीरपुर बाइपास पर 90 मीटर लंबा ट्रस ब्रिज गिरा
लॉन्चिंग के दौरान मैकेनिकल फेल्योर के कारण हुआ हादसा
हादसे में तीन लोग घायल, एनएचएआई कर रहा जांच
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल के जहला हमीपुर में बाइपास में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान अचानक पूरी संरचना नीचे जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब ब्रिज को पुशिंग मेथड से लॉन्च किया जा रहा था।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार हादसे में ब्रिज के पियर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे ट्रस स्ट्रक्चर के गिरने की वजह मैकेनिकल फेल्योर बताई गई है।
लॉन्चिंग नोज पियर कैप के ऊपर पहुंच चुकी थी। इसी दौरान अचानक मैकेनिकल फेल्योर हुआ और ट्रस स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।
यह निर्माणाधीन हमीरपुर बाइपास (NH-103) परियोजना का हिस्सा है, जो शिमला-मटौर कारिडोर के तहत बनाया जा रहा है। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज को निर्धारित तकनीक के तहत पुशिंग मेथड से लॉन्च किया जा रहा था।
लॉन्चिंग नोज जब पियर कैप के ऊपर पहुंची, तभी अचानक तकनीकी खराबी आई और पूरा ट्रस ढांचा नीचे आ गिरा। घटना के कारणों की तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मैकेनिकल फेल्योर किस स्तर पर हुआ।
