पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आई एबीवीपी
संवाद सहयोगी रिकांगपिओ कल्पा उपमंडल के पुरबनी गांव में हुए अग्निकांड के प्रभावितों को
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : कल्पा उपमंडल के पुरबनी गांव में हुए अग्निकांड के प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रिकांगपिओ इकाई भी पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आई है। एबीवीपी कार्यकत्र्ताओं ने रिकांगपिओ बाजार में राशि एकत्र की।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सूर्या प्रकाश नेगी ने बताया कि पुरबनी गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता को लेकर रिकांगपिओ बाजार से एकत्र किया गया पैसा सोमवार को प्रभावित परिवारों को दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें