बर्फबारी से प्रदेश में 83 सड़कें बंद
प्रदेश में सोमवार रात औरा मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी के कारण प्रदेश में 83 सड़कें बंद हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई बर्फबारी के कारण 83 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला जोन में 30 सड़कें, मंडी जोन में 35 सड़कें व कांगड़ा जोन के तहत डलहौजी में 14 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गो पर भी यातायात बाधित है।
मौसम के लगातार खराब होने और बर्फबारी के कारण सड़कों को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि जबकि 14 मार्च को बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बारिश व बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। मार्च के दूसरे सप्ताह में भी ठंड समापत नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार से सक्रिय होने के कारण मौसम के तीखे तेवर 15 मार्च तक जारी रहेंगे। बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिगी सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मंगलवार को धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। लोक निर्माण विभाग को 242 करोड़ का नुकसान
बारिश व बर्फबारी के कारण सर्दी के मौजूदा सीजन में लोक निर्माण विभाग को 242 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह यह है कि सर्दी का मौसम आगे खिसक गया है। विभाग का दावा है कि 13 मार्च के बाद 55 सड़कों को खोला जाएगा। इस कार्य में विभाग ने 106 मशीनें लगा रखी हैं। इसमें किराये पर ली गई मशीनें भी शामिल हैं। इससे पहले बरसात में भी लोक निर्माण विभाग का बड़ा नुकसान हुआ था। तब करीब 900 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,3.3,15.4
सुंदरनगर,5.1,22.0
भुंतर,3.0,21.0
कल्पा,-3.6,8.7
धर्मशाला,4.2,16.4
ऊना,5.8,27.0
नाहन,7.5,20.8
केलंग,-8.0,2.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)