विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब बंद से हिमाचल में HRTC की 83 बसें फंसी, घंटों तक फंसे रहे यात्री

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:33 PM (IST)

पंजाब बंद के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की 83 बस सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार ...और पढ़ें

पंजाब बंद से एचआरटीसी के 83 रूट प्रभावित।

पंजाब बंद से एचआरटीसी के 83 रूट प्रभावित।

HighLights

  1. पंजाब बंद से HRTC की 83 बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

  2. यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, सफर लंबा हुआ।

  3. चंडीगढ़-ऊना, पठानकोट रूट पर सर्वाधिक असर दिखा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। पंजाब बंद का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं पर भी पड़ा। पंजाब से होकर गुजरने वाले निगम के 83 रूट प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई बसें रास्ते में फंसी रहीं और यात्रियों का सफर लंबा हो गया।

बंद का असर शिमला से चंडीगढ़ तक चलने वाली बसों पर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन चंडीगढ़ से आगे पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित हुआ।

निर्धारित समय पर बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं। शिमला-ऊना, चंडीगढ़-ऊना और पठानकोट सहित पंजाब से होकर गुजरने वाले अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

सबसे अधिक असर चंडीगढ़-ऊना और पठानकोट रूट पर देखने को मिला। इन रूटों पर फंसी बसों का संचालन दोपहर बाद भी सामान्य नहीं हो पाया। शाम करीब पांच बजे के बाद ही बस सेवाएं दोबारा बहाल हो सकीं। इस दौरान यात्रियों को बसों में बैठकर इंतजार करना पड़ा।

पंजाब में बंद के कारण एचआरटीसी की बसों की आवाजाही बाधित होने से निगम के संचालन पर भी असर पड़ा। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और उनकी यात्रा की योजना प्रभावित हुई।