रमटेड़ी में 64 पेटी शराब बरामद
64 पेटी देसी शराब की बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह खेप रामकृष्ण पुत्र दिवान सिंह निवास रमटेड़ी डाकघर धराड़ा रोहडू से उस समय बरामद की है जब पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर रमटेड़ी की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति पर अवैध रुप से शराब बेचने की जानकारी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, रोहडू : रोहड के रमटेड़ी में रविवार को गश्त के दौरान पुलिस ने 64 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित रामकृष्ण पुत्र दिवान सिंह निवास रमटेड़ी डाकघर धराड़ा रोहडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम रमटेड़ी की गश्त कर रही थी। इस दौरान किसी ने पुलिस टीम को सूचना दी उपरोक्त व्यक्ति से अवैध रूप से शराब बेचता है। पुलिस ने दबिश देकर उससे 64 पेटी बरामद की। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें