विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में 563 सड़कें बंद, कई जिलों में बिजली गुल; भारी बर्फबारी से करोड़ों के नुकसान की आशंका

Published: Fri, 23 Jan 2026 11:32 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण 563 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से 563 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से 563 सड़कें बंद

HighLights

  1. 563 सड़कें बंद, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल

  2. 4797 ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली आपूर्ति बाधित हुई

  3. बर्फबारी से लगभग छह करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य ब्यूरो, जागरण, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण 563 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की बहाली के लिए 264 मशीनें लगाई हैं। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर उन्हें वापस बुला लिया है।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, हिमपात के कारण लगभग छह करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता पर यातायात बहाल किया जाए। बंद सड़कों में दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), 20 मुख्य जिला सड़कें शामिल हैं।

जिलों की बात करें तो ऊना में 70, कुल्लू में 290, कांगड़ा में चार, लाहुल स्पीति में दो, मंडी में 64, सिरमौर में 20, सोलन में एक और चंबा में 105 सड़कें बाधित हैं।

हालांकि, अभी शिमला में बंद सड़कों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, बर्फ हटाने के लिए 78 बैकहो लोडर (विभागीय), 128 बैकहो लोडर (किराये पर), 18 रोबोटिक मशीनें, 10 डोजर और 30 टिपर लगाए गए हैं। प्रदेश में अचानक हुए बारिश और बर्फबारी से 4797 ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गए हैं, जिससे कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के कुल्लू में भीषण हिम तूफान, रघुपुर गढ़ में टेंट में फंसे पर्यटक; प्रशासन का एडवाइजरी जारी

यह भी पढ़ें- हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी! मनाली और लाहुल-स्पीति में बर्फबारी शुरू; होटलों में भारी छूट