किन्नौर जिले में 5562 बच्चों ने गटकी पोलियो की दवा
संवाद सूत्र रिकांगपिओ किन्नौर जिला में रविवार को 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के 5562 बच्चों क
संवाद सूत्र, रिकांगपिओ : किन्नौर जिला में रविवार को 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के 5562 बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में निर्धारित 5245 बच्चो के लक्ष्य से अधिक 5562 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि रिकांगपिओ में 1416, पूह में 1416, निचार में 1927 तथा सांगला स्वास्थ्य खंड में 803 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समूचे जिले में 100 बूथ स्थापित किए गए थे जिसमें 400 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बसों तथा अन्य वाहनों द्वारा जिले में आने व जिले से बाहर जाने वाले बच्चों की सुविधा के लिए बस अड्डा रिकांगपिओ, चोरा तथा अकप्पा में ट्राजेंट बूथ स्थापित किए गए थे। ऐसे बच्चे जो आज पल्स पोलियो खुराक नहीं ले सके उन्हें 21 व 22 सितंबर को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो दवा पिलाई जाएगी।