विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू के पतलीकूहल स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से 47 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:51 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 04:48 AM (IST)

कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, ...और पढ़ें

स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत। फोटो जागरण

स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने से बच्चों की बिगड़ी तबीयत। फोटो जागरण

HighLights

  1. पतलीकूहल स्कूल में मिड-डे मील खीर खाने से 47 बच्चे बीमार।

  2. उपचार के बाद 44 बच्चों को छुट्टी, 3 का इलाज जारी।

  3. प्रारंभिक रिपोर्ट में पीने के पानी की स्वच्छता में कमी संभावित कारण।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कुल्लू के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं। इसके बाद प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल पहुंचाया गया। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रभावित 47 बच्चों में से 44 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन बच्चों का उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

79104407

शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

प्रारंभिक रिपोर्ट में बच्चों के बीमार होने के पीछे पीने के पानी की स्वच्छता में कमी की संभावना जताई गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आरओ की व्यवस्था पहले से की गई है। इसके बावजूद कहीं भी लापरवाही पाए जाने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने स्कूलों को पेयजल व्यवस्था की नियमित जांच करने तथा पानी को उबालकर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मिड-डे मील तैयार करने में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।