हिमाचल में पक्षियों की 382 प्रजातियां
हिमाचल प्रदेश में वन विभाग ने पक्षियों की 382 प्रजातियां दर्ज की हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में वन विभाग ने पक्षियों की 382 प्रजातियां दर्ज की हैं। 15 से 18 फरवरी के बीच आयोजित द ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (सातवां भारतीय संस्करण) को पूरे प्रदेश में व्यापक भागीदारी मिली है। द ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट एक नागरिक विज्ञान पहल है, जो शौकिया व पेशेवर पक्षी विशेषज्ञ को बेहतर तरीके से पक्षी और उनकी जीव विज्ञान को समझने में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए न्यूनतम 15 मिनट के लिए बर्ड वा¨चग होती है। इस दौरान देखी गई सभी पक्षी प्रजातियों को गिना और सूचीबद्ध किया जाता है। पक्षियों की सूचियों को पक्षी अवलोकन रिकार्ड करने के लिए एक डिजीटल प्लेटफार्म ई-बर्ड पर अपलोड किया जाता है, जो वास्तविक समय में इवेंट प्रदर्शित करता है।
चार दिन, 55 प्रतिभागी
हिमाचल में चार दिन के दौरान 55 प्रतिभागियों ने 287 चेक अपलोड किए। सभी जिलों में सर्वेक्षण किया गया और 232 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई। बर्डिग स्थानों में वन्य जीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान संरक्षण क्षेत्र, गांव व शहरी क्षेत्र शामिल थे। मंडी, शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों को दर्ज किया गया। जारी रहेंगे इस तरह के कार्य : डॉ. सविता
पीसीसीएफ वन्य प्राणी डॉ. सविता ने बताया कि वन्य जीव ¨वग इस तरह के कार्य करता रहेगा और वैश्विक कार्यक्रमों विशेषकर नागरिक विज्ञान परियोजनाओं में भी भाग लेगा। इससे पक्षियों की प्रजातियों व उनकी संख्या को समझने में सहायता मिलेगी। इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि इस पहल को सफल बनाने में संयुक्त सचिव वन सतपाल धीमान, मुख्य अरण्यपाल वन (मुख्यालय) नागेश गुलेरिया, मुख्य अरण्यपाल वन्य जीव दक्षिण सुशील कापटा, डीएफओ (मुख्यालय) एनपीएस धौलटा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने सहयोग दिया।