नहीं मिली 3.75 करोड़ रुपये मनरेगा मजदूरी
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को बीते वित्तीय वर्ष की मनरेगा मजदूरी अभी तक न
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को बीते वित्तीय वर्ष की मनरेगा मजदूरी अभी तक नहीं मिली है। इस संबंध में प्रदेश भर से 505 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 3.75 करोड़ रुपये की मनरेगा मजदूरी अभी तक नहीं दी गई है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 15 फरवरी 2017 तक प्रदेश को मनरेगा के तहत केंद्र सरकार से 366.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 3.75 करोड़ रुपये की मजदूरी देय है। विभिन्न पंचायतों से मजदूरी का भुगतान न होने की 505 शिकायतें मिली हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 502 लाख रुपये की सामग्री का भुगतान देय है। इस वर्ष जनवरी से भारत सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों के खाते में मजदूरी का सीधा भुगतान किया जा रहा है। सामग्री की राशि का भुगतान संबंधित सामग्री विक्रेताओं के खाते में किया जा रहा है।