शिमला में 3 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार
शिमला के सुन्नी में पुलिस ने एक कार से 3 किलो 527 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 03:07 PM (IST)
शिमला [जेएनएन] : जिला शिमला के सुन्नी में पुलिस ने एक कार से 3 किलो 527 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार व ओम प्रकाश निवासी करसोग, मंडी शामिल है। यह लोग कार नंबर एचपी 01M-1743 में चरस को लेकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: धर्मपुर में 600 ग्राम चरस सहित एक धरा
इस दौरान सुन्नी पुलिस ने सुन्नी-लुहरी मार्ग पर जब कार की तलाशी ली, तो उसमें चरस बरामद हुई। यह लोग सुन्नी की तरफ जा रहे थे। थाना प्रभारी सुन्नी ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें