यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल सरकार का युवाओं को तोहफा, एक साल में निकलेंगी 25 हजार सरकारी नौकरियां; CM सुक्खू का एलान
Himachal Jobs 2025 हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजीव भवन में अपना ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित राज्य अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पदभार राजीव भवन में संभाला। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 वर्ष पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था, उस समय में नगर निगम शिमला का पार्षद भी थी। वहां से आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक बने हैं।
आज चार मंत्री और 10 से 12 विधायक युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले हैं, जिन्होंने मेरे साथ छात्र राजनीति से काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव की जिस प्रक्रिया को अपनाया, उसी से विक्रमादित्य सिंह और अब छतर सिंह से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने जा रही है। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है और पुलिस की भर्ती शुरू हो चुकी है। स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार स्टार्ट अप के लिए कई योजनाएं ला रही है। उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों को बदल रहे हैं और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
.jpg)
सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करे : प्रतिभा
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारतीयों को हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जुटें।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दें और दिन रात काम करें। युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में सरानीय कार्य किया और कांग्रेस की सरकार बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसी लगन के साथ कार्य करें ताकि कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 में एक बार फिर सत्ता में आ सके।
जो पार्टी के लिए काम करेगा उसे पार्टी में मिलेगा मान सम्मान: उदय भान
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव एक मंच प्रदान करता है लेकिन अब संगठन का काम और सरकार की नीतियों तक पहुंचाना अब आपकी जिम्मेदारी है। जो पार्टी का काम करेगा, उसे पार्टी में उतना मान-सम्मान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां बांध कर डिपोर्ट किया गया लेकिन मोदी सरकार ने मीडिया तक को जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है।
चुने हुए पदाधिकारियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदार: विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनकर आए हैं, इसलिए उनके कंधों पर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भी युवा कांग्रेस से निकलकर ही यहां तक पहुंचे हैं। वह दिन-रात युवाओं की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
