Move to Jagran APP

इंद्रजीत सिंह बने ठियोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष

व्यापार मंडल ठियोग से जुड़े व्यापारियों ने सराय हाल में बैठक कर सर्वसम्मति से सरदार इंद्रजीत सिंह को अध्यक्ष चुना है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 04:16 PM (IST)
इंद्रजीत सिंह बने ठियोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष
इंद्रजीत सिंह बने ठियोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, ठियोग : व्यापार मंडल ठियोग से जुड़े व्यापारियों ने सराय हाल में बैठक कर सर्वसम्मति से सरदार इंद्रजीत सिंह को अध्यक्ष चुना है। प्रेस सचिव मनीष धीमान ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें मनीष धीमान को महासचिव व प्रेस सचिव नियुक्त किया है। खेमचंद शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सूद, रोहतम गुप्ता, मीना, तरुण गुप्ता, रविद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, जियालाल तेजू, सुनील राणा, अश्वनी चांदला, मुनीश शर्मा, नवीन शर्मा व कुलवंत ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है।

prime article banner

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर कश्मीर सिंह राणा, नंदलाल राजू, दयाल चौधरी, जुगल किशोर व राजकुमार गुप्ता को नियुक्त किया। जबकि हेमराज वर्मा, वीरेंद्र जोशी, ओमप्रकाश सूद, चिराग, नंदलाल शर्मा, विवेक थापर, अनिल ग्रोवर, सुरेंद्र पाल, अजय जस्टा, अनिल मित्तल को मुख्य सलाहकार चुना गया है। वहीं चुनाव समिति का कहना है कि नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के विरुद्ध हुआ है जोकि किसी प्रकार से वैध नहीं माने जा सकते। नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव एक प्रक्रिया के तहत किया जाता है जोकि इन चुनाव में नहीं अपनाई गई है। पुरानी कार्यकारिणी और अध्यक्ष के इस्तीफे अभी स्वीकार नहीं किए गए हैं। त्योहारी सीजन के बाद नए चुनाव करवाए जाएंगे जिसमें सभी व्यापारियों की उपस्थिति में लिए नियमों के आधार पर नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी।

- श्याम लाल सूद, सदस्य, चुनाव आयोजन समिति। मैंने और कार्यकारिणी ने इस्तीफा चुनाव समिति को सौंप दिया है जोकि अभी स्वीकार नहीं हुआ है। चंद व्यापारियों ने मिलकर जिस तरह चुनाव करवाए हैं वह स्वीकार्य नहीं है। चुनाव प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार ही तय किया जा सकता है। नई कार्यकारिणी का गठन दुर्भाग्यपूर्ण है।

- अजय ठाकुर, अध्यक्ष व्यापार मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK