Move to Jagran APP

नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस आगे, भाजपा पीछे

संजय भागड़ा रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों से कांग्रेस का अध्यक्ष और

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:26 PM (IST)
नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की
दौड़ में कांग्रेस आगे, भाजपा पीछे
नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस आगे, भाजपा पीछे

संजय भागड़ा, रामपुर बुशहर

prime article banner

नगर परिषद रामपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों से कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने का रास्ता तो अभी तक साफ है, लेकिन भाजपा का दोनों अहम पदों पर आसीन होने का कोई भी समीकरण बनता अभी तक नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो अंदरखाते करीब-करीब सभी पार्षदों से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता बराबर संपर्क बना रहे हैं। लेकिन जो पार्षद कांग्रेस के समर्थन से जीत हासिल कर आए हैं, उन्होंने भाजपा को दो टूक जवाब भी दे दिया है कि वे किसी भी सूरत में उन्हें समर्थन नहीं देंगे। हालांकि शहर में हर दिन चर्चाओं का नया बाजार गर्म हो रहा है। दोनों पार्टियां अपने स्तर पर पार्षदों से रोजाना संपर्क करने में जुटी हैं। कांग्रेस के पास सात तो भाजपा समर्थित हैं दो पार्षद

नगर परिषद रामपुर में पांच वार्डो से कांग्रेस समर्थित और दो से आजाद प्रत्याशी जीते हैं, जबकि उनकी आस्था पहले ही कांग्रेस से रही है। जबकि भाजपा के खाते में अभी तक दो पार्षद ही हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा जोर लगाने का कोई फायदा नहीं बताया जा रहा है। भाजपा के पास नंबर कम होने के कारण भी उनसे कोई संपर्क नहीं करना चाह रहा है। कांग्रेस के पास सात ऐसे पार्षद हैं, जिनकी आस्था सीधे पार्टी से जुड़ी है। यही वजह है कि नगर परिषद में उनकी गेम बनती नजर आ रही है। जोड़-तोड़ की चल रही राजनीति

हालांकि कुछ पार्षदों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद देने का प्रलोभन भी दिया गया, लेकिन इसे भी ठुकराया जा चुका है। वार्ड नंबर सात से जीते पार्षद को भाजपा ने अपना बताया, लेकिन दो दिन बाद इस पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। मौजूदा समय में भाजपा के पास पार्टी समर्थित दो ही पार्षद वार्ड नंबर चार और सात से हैं। तीन अन्य लोगों को अपने पक्ष में करना अब टेड़ी खीर से कम नहीं है। हालांकि जोड़-तोड़ करने के लिए अभी दो दिन बाकी हैं। भाजपा भी हार मानने को नहीं तैयार

भाजपा भी हार मानने को तैयार नहीं है। शहर के विकास को लेकर नगर परिषद का अध्यक्ष पद काफी मायने रखता है। इसके अलावा लवी मेला, फाग मेला, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के अलावा शहर में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में नगर परिषद की अहम भूमिका रहती है। नौ वार्डो के लोग भी विकास कार्यो और इन आयोजनों को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए एक सशक्त टीम की आस लगाए बैठे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.