शहर को स्मार्ट बना रहे प्रोजेक्ट पर आज दी जाएगी प्रस्तुति
जागरण संवाददाता शिमला शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्या काम किए जा रहे हैं इसकी
जागरण संवाददाता, शिमला : शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्या काम किए जा रहे हैं, इसकी प्रस्तुति बुधवार को शहरी सलाहकार फोरम के समक्ष दी जाएगी। वर्चुअल बैठक में शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हो रहे हर काम को किया जाना है। इसमें प्रोजेक्ट किस स्टेज में है, क्या काम हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी मुहैया करवाई जानी है। बैठक में शहर के विधायक और सांसद से लेकर इससे जुड़े पार्षद ही नहीं बल्कि शहर के अन्य लोग भी जुड़े रहेंगे। बैठक बुधवार को दोपहर बाद होनी है। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिक भेजे गए हैं।
स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक पंकज राय ने बताया कि बैठक में अब तक किए गए विकास कार्यो से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया जाएगा। प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों से सुझाव व फीडबैक भी आंमत्रित किए जाएंगे। मूल रूप शहर को कैसे ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है। इस दिशा में ही बेहतर काम करने की तैयारी है। शहर को तीन चरणों में बनाया जा रहा है स्मार्ट
शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन प्रमुख चरणों में शहर में विकास कार्यो को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। जून 2022 में यह प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है। शिमला में पहले चरण में समस्याओं से निजात दिलाने के लिए तंग सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। शहर में वार्ड स्तर पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। राजधानी में कई काम को जमीन पर कर दिया है शुरू
राजधानी को स्मार्ट बनाने के लिए 838 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इसमें से 645 करोड़ के प्रोजेक्ट विभागों को दे दिए हैं। 250 करोड़ के कार्य शहर में चल रहे हैं। इसमें सड़कों को चौड़ा करने से लेकर स्मार्ट फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है।