Move to Jagran APP

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, झाकड़ी पंचायत को राहत

उपमंडल रामपुर की झाकड़ी पंचायत में ग्रामीणों को तेंदुए

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
पिंजरे में फंसा तेंदुआ, झाकड़ी पंचायत को राहत
पिंजरे में फंसा तेंदुआ, झाकड़ी पंचायत को राहत

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : उपमंडल रामपुर की झाकड़ी पंचायत में ग्रामीणों को तेंदुए के भय से मुक्ति मिली है। गांव में लगाए पिंजरे में तेंदुआ तीसरे दिन आखिरकार कैद हो गया। ग्रामीणों की मांग पर झाकड़ी पंचायत हैलीपेड के साथ वन मंडल की रेपिड रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजरा लगाया था। इस टीम के सदस्य ललित भारती ने बताया कि हैलीपेड के साथ रहने वाले ग्रामीण तेंदुए से खौफजदा थे। दो अगस्त को तेंदुए ने कुछ पालतू जानवरों का शिकार किया था। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। तीन अगस्त को टीम ने पिजरा लगाकर इसके भीतर कुत्ता रख दिया था। शिकार को देखकर तेंदुआ इसमें फंस गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुओं के उनके कई पालतु पशुओं को शिकार बना चुका था। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। शाम होते ही तेंदुए के गुर्रराहट सुनाई देती थी। उन्हें डर था कि यह जंगली जानवर अब उन पर भी हमला कर सकता था। इसलिए वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की गुहार लगाई थी। तेंदुआ पकड़ा गया है। अब वे चैन से सो सकते हैं

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.