ऊरू क्षेत्र सात दिन से बुजुर्ग लापता
संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर ऊरू क्षेत्र से सात दिन से एक बुजुर्ग लापता है। पुलिस ने शिकायत
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : ऊरू क्षेत्र से सात दिन से एक बुजुर्ग लापता है। पुलिस ने शिकायत मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दो अगस्त को 64 वर्षीय मोहन लाल निवासी ऊरू (शिगला) तहसील रामपुर अपने घर से रामपुर की ओर किसी काम से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों के यहां भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। अरूण ने बताया कि पिता ने फोन को भी घर पर ही छोड़ दिया था और उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है और समीप के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें