होटल से लैपटॉप चोरी, पुलिस में मामला दर्ज
कच्चीघाटी स्थित होटल से लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : कच्चीघाटी स्थित होटल से लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन प्रिया ठाकुर ने बताया कि कच्चीघाटी में उन्होंने अपने होटल में कामकाज के लिए लैपटॉप रखा था। लॉकडाउन के दौरान होटल बंद था, जब उन्होंने होटल खोला तो लैपटॉप गायब था। उन्होंने होटल में काम करने वाले कर्मचारी पर लैपटॉप ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें