अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टरों के वेतन में कटौती करना गलत : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अनुबंध आधार पर नियुक्त
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अनुबंध आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के वेतन कटौती पर हैरानी जताई है। जारी बयान में राठौर ने कहा कि डॉक्टर कोरोना योद्धा हैं, महामारी के दौरान दिनरात सेवाएं दे रहे हैं। इनका वेतन काटना गलत है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं के साथ इस प्रकार का भेदभाव उचित नहीं है।
राठौर ने प्रदेश सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि अनुबंध पर लगे डॉक्टरों की ग्रेड पे पर किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए। पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए इनके प्रोत्साहन के लिए ग्रेड पे देने का फैसला किया था। राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुबंध के दौरान इनके ग्रेड-पे को दोबारा बहाल करते हुए किसी भी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं की जानी चाहिए।