वीडियो कांफ्रेंस से की समाजसेवा के कार्यो की समीक्षा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश प्रवक्ता जगजीत बग्गा ने बताया कि बैठक में कोरोना महामारी के दौरान पार्टी द्वारा किए कार्यो की जानकारी दी गई और मोर्चा द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यो की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार के एक वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें