नगर निगम के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी
नगर निगम शिमला में कार्यरत चार कर्मचारियों पर शीघ्र ही प्रशासन की ओर
जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला में कार्यरत चार कर्मचारियों पर शीघ्र ही प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया था। निगम आयुक्त पंकज राय के आदेश के बाद संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता ने मौके का दौरा किया और प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है। शुक्रवार को इस मामले में प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जा सकते हैं।
जिला शिमला में कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन ने एक और फैसला लिया है। इसके तहत रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाना है। बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ से आने वाले लोगों को भी संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। 65 साल से अधिक के बुजुर्गो, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को होम क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है।