28 को छह जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश
शनिवार को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व वर्षा से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मौसम विभाग ने 27 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 मई को प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सोलन में 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट शिमला में 7.2 डिग्री तक दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया था और रविवार को यह 12.4 पर पहुंच गया। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि रविवार को दिनभर धूप के खिले रहने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी और तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 42.0 डिग्री दर्ज किया गया है और इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट आई है।
----
आठ स्थानों में पारा 35 के पार
प्रदेश में आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पार रहा। इनमें ऊना के अलावा, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा और चंबा शामिल हैं।
------
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.4,26.6
सुंदरनगर,17.2,38.8
भुंतर,12.5,35.2
कल्पा,7.0,23.8
धर्मशाला,17.2,31.6
ऊना,21.5,42.0
नाहन,23.3,37.2
केलंग,4.2,19.0
सोलन,16.2,34.8