ट्रेड यूनियन 22 को करेंगी प्रदर्शन
सीटू इंटक एटक सहित दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व दर्जनों राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर 22 मई को केंद्र व राज्य सरकारों नीतियों के खिलाफ देशभर में राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाएगा।
जागरण संवाददाता, शिमला : सीटू, इंटक, एटक सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 22 मई को केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस मनाएगा। इस दिन मजदूर कार्यस्थल व सड़कों पर उतरकर मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाएंगे।
ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के हिमाचल प्रदेश संयोजक डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा है कि देश में तालाबंदी के दौरान कई राज्यों में श्रम कानूनों को खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इस मामले को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के पास ले जाने का भी निर्णय लिया गया है। ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता 22 मई को राजघाट नई दिल्ली में एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। इसी तरह सभी प्रदेश, जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में भी प्रदर्शन होंगे।