Move to Jagran APP

प्रदेश में 20 से बारिश-बर्फबारी की संभावना

प्रदेश में 20 फरवरी से मौसम खराब हो सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 08:07 PM (IST)
प्रदेश में 20 से बारिश-बर्फबारी की संभावना
प्रदेश में 20 से बारिश-बर्फबारी की संभावना

एक सप्ताह पहले जनजाती

loksabha election banner

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में 20 फरवरी से मौसम खराब हो सकता है। उससे अगले तीन दिन तक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 20 फरवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एक सप्ताह पहले जनजातीय जिलों में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में भी तापमान जमाव बिदु के आसपास था। उसके बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम साफ रहने से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ी है। उधर, पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी की वजह से ऊपरी हिमाचल में बंद सड़कों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। लाहुल स्पीति जिले में अभी भी 173 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।

तापमान का हाल

शहर,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-4.7,2.1

कल्पा,-1.6,8.6

मनाली,3.4,17.8

भुंतर,5.1,25.1

सुंदरनगर,5.3,26.1

सोलन,5.5,24.5

डलहौजी,7.3,15.6

हमीरपुर,8.0,26.3

बिलासपुर,8.0,26.5

ऊना,8.2,27.2

मंडी,8.5,22.8

चंबा,9.0,24.6

शिमला,9.1,19.2

कांगड़ा,9.4,24.6

नाहन,12.3 20.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.