पहाड़ों पर ठंड, मैदानों में गर्मी दिखाने लगी रंग
प्रदेश के पांच शहरों में तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के ऊपरी इलाकों में तापमान शून्य के करीब है, जबकि निचले हिमाचल में गर्मी रंग दिखाने लगी है। पांच शहरों में तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को भुंतर, ऊना, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में पारा 25 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसके अलावा अन्य पांच शहरों में भी पास बीस डिग्री से ऊपर चढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकांश भागों न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि समुद्र तल से करीब तीन किलोमीटर ऊपर जम्मू-कश्मीर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने लगी हैं। ऐसे में हिमाचल में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हालांकि राज्य में अब तापमान में तेजी से सुधार होगा।
प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहने वाले ऊना जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले वहां पर पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शिमला शहर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में तापमान का हाल
शहर,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-8.2,4.5
शिमला,8.4,18.9
कल्पा,0.0,14.8
धर्मशाला,7.2,16.6
ऊना,10.0,25.7
नाहन,13.9,21.3
सोलन,5.0,25.0
मनाली,1.4,18.0
मंडी,9.0,23.6
बिलासपुर,9.5,25.5
हमीरपुर,9.6,25.1
चंबा,7.2,23.7