Move to Jagran APP

घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस उग्र हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 03:18 PM (IST)
घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध
घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस का विरोध

जागरण संवाददाता, शिमला : रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस उग्र हो गई है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने शिमला में विरोध रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार से सिलेंडर के दाम को कम करने की मांग उठाई गई।

loksabha election banner

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईधन की कीमतें घट रही हैं तो सरकार नागरिकों से इसके लिए ज्यादा रकम क्यों वसूल रही है। गैस सिलेंडर 955 रुपये का हो गया है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सिलेंडर के दाम में 150 रुपये की बढ़ोतरी जनता की जेब पर भार डालना है।

जैनब चंदेल के नेतृत्व में संगठन की कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लोअर बाजार होते हुए पहुंचीं उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने दाम वापस न लेने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.