प्रकाश बादल के चित्रों की कोलकाता में लगेगी प्रदर्शनी
हिमाचल प्रदेश के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की तस्वीरों को कोलकाता के गगनेंद्र शिल्प प्रदर्शनालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, शिमला : वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की ओर से खींचे गए चित्रों को कोलकाता के गगनेंद्र शिल्प प्रदर्शनालय (आर्ट गैलरी) में प्रदर्शित किया जाएगा। वहां 26 से 28 सितंबर तक प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी के लिए देश के चुनिंदा फोटोग्राफरों के चित्रों को चुना गया है।
प्रकाश बादल को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। शिमला जिला के जुब्बल निवासी प्रकाश बादल हिमाचल में वन विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। फोटोग्राफी में उन्होंने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। देश की नामी संस्था बियॉन्ड विजन द्वारा डी इंप्रेशन-2019 शीर्षक से आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में उनके चित्रों का चयन हुआ है। उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में बर्ड एंड वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी संस्था द्वारा कोलकाता के गैलरी गोल्ड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी उनके चित्रों को स्थान दिया गया था। इसमें विश्वभर के चुनिंदा फोटोग्राफरों के चित्र थे।