Move to Jagran APP

कलराज मिश्र होंगे हिमाचल के राज्यपाल

हिमाचल में शून्य लागत प्राकृतिक खेती को लेकर सार्थक पहल करने वाले राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सफलता का इनाम मिला। मोदी सरकार ने आचार्य देवव्रत को छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल में लाए बदलाव को देखते हुए गुजरात जैसे बड़े राज्य का दायित्व सौंपा हैं। जबकि दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। फिलहाल यह जिम्मेदारी आचार्य देवव्रत संभाल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 09:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:29 PM (IST)
कलराज मिश्र होंगे हिमाचल के राज्यपाल
कलराज मिश्र होंगे हिमाचल के राज्यपाल

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह हिमाचल भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं। हिमाचल में राज्यपाल की जिम्मेदारी आचार्य देवव्रत संभाल रहे थे। उन्हें गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।

loksabha election banner

आचार्य देवव्रत गुजरात में राज्यपाल ओपी कोहली की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। नए राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 को हिमाचल के राज्यपाल का पद संभाला था। तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे कलराज मिश्र वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश की देवरिया संसदीय सीट से निर्वाचित हुए थे। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली पिछली सरकार में उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि 2017 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मई में लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.