वियतनाम में हुनर दिखाएगी किन्नौर की बेटी
जिला किन्नौर की लाडली बेटी बॉलीबाल खिलाड़ी आयूषी भंडारी 13 जुलाई से होने वाली वालीबाॉल चैपिंयिनशिप में हिस्सा लेंगी।
समर नेगी, रिकांगपिओ
किन्नौर जिला की निवासी आयुषी भंडारी वियतनाम में 13 से 18 जुलाई तक होने वाली एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। साई धर्मशाला के वालीबॉल कोच प्रीतम चौहान ने बताया कि आयुषी का चयन भारतीय वालीबॉल टीम की अंतिम 12 खिलाड़ियों में हुआ है।
उन्होंने बताया कि भारतीय वालीबॉल टीम 10 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट से वियतनाम रवाना हुई है। कल्पा खंड के गांव रल्ली की वालीबॉल खिलाड़ी आयुषी भंडारी का चयन वरिष्ठ भारतीय महिला वालीबॉल टीम में हुआ है। उसने किन्नौर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। आयुषी के भारतीय टीम में चयन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बागवान की बेटी हैं आयुषी
आयुषी के पिता राजेश भंडारी बागवान व माता तारा देवी शिक्षिका हैं। आयुषी ने दसवीं तक की शिक्षा तांगलिग स्कूल से हासिल की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से बीए किया है। 15 अगस्त को सम्मानित की जाएंगी आयुषी
किन्नौर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी जी एल नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त बॉक्सिंग खिलाड़ियों के साथ आयुषी भंडारी को भी 15 अगस्त को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह किन्नौर की पहली ऐसी वालीबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाकर जिला का नाम रोशन किया है। आयुषी का सपना ओलंपिक में विजेता बनना है।