तबीयत बिगड़ने पर वीरभद्र पीजीआइ में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को पीजीआइ में भर्ती करवाना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:50 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें पीजीआइ ले जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य पर चिकित्सक पूरी नजर रखे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य की जाच के लिए टेस्ट करवाए जा रहे हैं। टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी। उनका बीपी, चेस्ट के एक्स-रे और खून से संबंधित टेस्ट करवाए जाने की सूचना है। इसके अलावा उनकी आखों की भी जाच की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें