Move to Jagran APP

‘मैं गरीब हूं’ का शपथपत्र न देने वाले होंगे बीपीएल सूची से बाहर Shimla News

बीपीएल सूची में शामिल लोगों को अब मैं गरीब हूं का शपथपत्र देना होगा अगर शपथपत्र झूठा पाया गया तो संबंधित व्‍यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 08:52 AM (IST)
‘मैं गरीब हूं’ का शपथपत्र न देने वाले होंगे बीपीएल सूची से बाहर Shimla News
‘मैं गरीब हूं’ का शपथपत्र न देने वाले होंगे बीपीएल सूची से बाहर Shimla News

शिमला, यादवेंद्र शर्मा। ‘मैं गरीब हूं’ का शपथपत्र न देने वाले लोगों को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की सूची से बाहर किया जाएगा। बीपीएल सूची में शामिल गरीब परिवारों के साथ नए गरीब परिवारों को भी शपथपत्र देना होगा। शपथपत्र झूठा पाए जाने पर सरकार ऐसे झूठे गरीबों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजेगी। बीपीएल सूची में पात्र लोगों के चयन और अपात्रों को बाहर करने के लिए प्रदेश सरकार ने जुलाई में विशेष ग्रामसभा बुलाई है।

loksabha election banner

विशेष ग्रामसभा की तिथि पंचायतें अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकेंगी। हिमाचल में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की गरीबी दूर करने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इसके बावजूद उनकी गरीबी दूर नहीं हुई है। इस मामले में पंचायत प्रधानों व अन्य पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही है। आरोप है कि वे चहेतों को रेवड़ियां बांटते रहे और जो लोग वास्तव में गरीब थे, वे बीपीएल सूची से बाहर रहे। ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि कई लोग झूठे प्रमाणपत्रों के आधार पर बीपीएल सूची में शामिल हुए हैं। गरीबों को डराकर बीपीएल सूची से बाहर किए जाने की भी शिकायतें आई हैं। 

 बीपीएल सूची में चयन के मानक

  • परिवार की वार्षिक आय पेंशन, वेतन, भत्ते, मजदूरी, मानदेय से 35,000 रुपये से कम हो।
  • दो हेक्टेयर से ज्यादा असिंचित व एक हेक्टेयर से ज्यादा सिंचित भूमि न हो।
  • परिवार का पक्का, बड़ा मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के नाम चौपहिया वाहन कार, जीप, ट्रैक्टर, ट्रक, बस न हो।
  • परिवार का सदस्य सरकारी अथवा गैर सरकारी नौकरी में न हो।
  • बीपीएल व गरीबी उत्थान की योज

 बीपीएल परिवारों को शपथपत्र देना होगा। जो लोग शपथपत्र नहीं देंगे, उन्हें बीपीएल सूची में बाहर किया जाएगा।  पात्र गरीबों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।

-वीरेंद्र कंवर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

लक्ष्य व चयनित बीपीएल परिवार 

जिला                       लक्ष्य                चयनित

बिलासपुर              17337               17254

चंबा                     46393               46253

हमीरपुर               19514               17357

कांगड़ा                 63250              49240

किन्नौर                 2824                 2678

लाहुल स्पीति          2400                 1524

कुल्लू                  11267              10320

मंडी                   41339               38387

शिमला               31682               27753

सिरमौर             13695                13249

ऊना                  15191                14342

सोलन                17478                16867

कुल                  282370             255224


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.