Move to Jagran APP

8980808080 डायल कर निशुल्क प्राप्त करें भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी द जुलाई से सदस्यता अभयान चलाएगी और इस बार इसके लक्ष्य को बीते वर्ष से बीस फीसदी बढ़ाया गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान को संगठन पर्व का नाम दिया गया है। भाजपा का यह अभियान 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक चलेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 10:49 PM (IST)
8980808080 डायल कर निशुल्क
प्राप्त करें भाजपा की सदस्यता
8980808080 डायल कर निशुल्क प्राप्त करें भाजपा की सदस्यता

राज्य ब्यूरो, शिमला : भारतीय जनता पार्टी छह जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी। इस बार इसके लक्ष्य को पिछले वर्ष से 20 फीसद बढ़ाया गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान को संगठन पर्व का नाम दिया गया है। सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। भाजपा की सदस्यता 8980808080 फोन नंबर डायल कर निशुल्क प्राप्त की जा सकती है।

loksabha election banner

सदस्यता अभियान मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तरों तक चलाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक के दौरान लिया गया। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में होटल होली डे होम शिमला में बैठक शुरू हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जयराम ठाकुर को बधाई देने के साथ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों और मतदाताओं का आभार जताया गया। सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं। जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की समस्त जनता के लिए गर्व का विषय है। भाजपा की यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की जा रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम की भी समीक्षा की गई। भाजपा द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुसार परिणामों का तुलनात्मक विवरण भी पेश किया गया। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई। इस दौरान भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल स्तर पर भी नियुक्त होंगे सदस्यता प्रभारी

भाजपा का सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चले, इसके लिए प्रदेश के सदस्यता प्रभारी के रूप में महामंत्री राम सिंह व सह प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी संगठनात्मक जिलों पर जिला सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मंडल स्तर पर भी सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.