Move to Jagran APP

इस्तीफे वापस लें, हर मंच से कार्यकर्ताओं की बात उठाता रहूंगा : सुक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वद्र ¨सह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और अपने इस्तीफे वापस लेने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुख¨वद्र ¨सह सुक्खू ने कहा कि जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:05 PM (IST)
इस्तीफे वापस लें, हर मंच से कार्यकर्ताओं की बात उठाता रहूंगा : सुक्खू
इस्तीफे वापस लें, हर मंच से कार्यकर्ताओं की बात उठाता रहूंगा : सुक्खू

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और अपने इस्तीफे वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह हर मंच पर कार्यकर्ताओं की बात मजबूती से उठाते रहेंगे। कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार दिलाने से कभी पीछे हटने वाला नहीं हैं।

loksabha election banner

रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि गत दिनों जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपील की है कि जितने भी पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफे दिए हैं वह उन्हें तुरंत वापस लें। यह समय आपसी लड़ाई का नहीं, भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बेहद मजबूत है। 30 साल के बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस का संगठन इतना मजबूत हुआ है। इस संगठन के दम पर ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें और कांग्रेस के कार्यो का प्रचार-प्रसार करें। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोश के साथ फील्ड में डट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.