भारी बारिश से भूस्खलन, 184 सड़कें बंद
प्रदेश में वर्षा व भू-स्खलन के कारण 184 मार्ग बंद रहे।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में 184 सड़कें बंद रहीं। मंडी जोन में सबसे अधिक 133 सड़कें, शिमला जोन मे 19, कांगड़ा जोन में 28 और हमीरपुर जोन में एक सड़क बंद है। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हुए हैं। भारी बारिश से पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर बनीखेत के ऐलन नाले के समीप चलती कार पर सूखा पेड़ गिर गया। कार सवार गुरदासपुर निवासी दंपती व उनकी बेटी बाल-बाल बच गई। भरमौर के दिनका घार में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भरमौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बकलोह के कटोरी बंगला में सड़क पर फिसलन होने से एक कार स्किड होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर नहीं उतरा विमान
खराब मौसम के कारण मंगलवार को गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर कोई विमान नहीं उतर पाया। पालमपुर उपमंडल में कई जगह मकानों व शिक्षण संस्थानों में बारिश का पानी घुस गया। आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 31 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू व मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कहां कितनी हुई बारिश
सुजानपुर टीहरा,37
सुंदरनगर,36
अम्ब,29
बंगाणा,24
धर्मशाला,18
मंडी,18
(बारिश मिलीमीटर में)
कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,14.4,22.1
कल्पा,15.4,23.4
नाहन,17.3,25.0
शिमला,17.4,19.7
धर्मशाला,18.8,26.4
बिलासपुर,19.0,27.0
मंडी,20.5,24.0
सोलन,21.0,24.5
भुंतर,22.0,28.5
सुंदरनगर,23.0,24.3
ऊना,23.3,31.0
कांगड़ा,24.5,26.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप