बर्फबारी का आनंद लेने छराबड़ा पहुंची प्रियंका वाड्रा
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रियंका वाड्रा सोमवार को अपनी सारी व्यस्तताओं को छोड़ बर्फबारी का आनंद लेने के
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रियंका वाड्रा सोमवार को अपनी सारी व्यस्तताओं को छोड़ बर्फबारी का आनंद लेने के लिए छराबड़ा (शिमला) की हसीन वादियों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी आर्किटेक्ट के साथ छराबड़ा में अपने आशियाने का जायजा भी लिया। मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले ही शिमला समेत प्रदेश के अन्य हिस्सा में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसी भविष्यवाणी के तहत प्रियंका अपने आशियाने में सोमवार को दोपहर के करीब पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने बंगले का निरीक्षण करने के साथ अपने बगीचे में सैर भी की।
मंगलवार को भी प्रियंका अपने बंगले का दौरा करेंगी। उधर राहुल गांधी को अध्यक्ष चुना जा रहा था और इधर प्रियंका इन सबसे दूर बर्फ का आनंद उठाने के लिए शिमला पहुंच गई। हालांकि राहुल की ताजपोशी के लिए वह दिल्ली लौट जाएंगी और अपने भाई की ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। छराबड़ा में बन रहे प्रियंका के आशियाने का कार्य अंतिम चरण में है।